Advertisement

महात्मा गांधी जी की जीवनी। ( In Hindi )

Source: Google

महात्मा गांधी जो कि भारत में बापू के नाम से जाने जाते थे।इनका पूरा नाम  मोहनदास करमचंद गांधी था। इनका जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर, काठियावाड़, गुजरात मे हुआ। 

गांधी जी भारत के एक प्रख्यात राजनीतिक नेता थे , उन्हें भारत का राष्ट्रपिता भी कहा जाता है। सर्वप्रथम रंगून रेडियो में ही सुभाष चन्द्र बोस ने उन्हें राष्ट्रपिता कहा। वे हमेशा सत्य एवं अहिंसा के पथ पर चलते थे, वे सत्य एवं अहिंसा के पथ पर चलकर भारत को स्वतंत्र करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 
                          वे सदा शाकाहारी भोजन ग्रहण करते थे, यहाँ तक कि वे धोती कुर्ता ही पहनते थे। उनके पिता एक रियासत के दीवान थे। 13 साल की उम्र में ही गांधी जी का विवाह 14 साल की कस्तुरबा से हो गया। 


                  गांधी जी 15 वर्ष के थे तब इनकी पहली सन्तान ने जन्म लिया लेकिन वह कुछ दिन ही जिंदा रही। गांधी जी के पिता करमचन्द गाँधी जी का 1885 साल में देहान्त हो गया। बाद में गांधी जी के चार पुत्र हुआ। पहला हरीलाल गान्धी दूसरा मणिलाल गान्धी तीसरा रामदास गान्धी चौथा देवदास गांधी। गांधी जी पहले तो मिडल स्कूल में शिक्षा प्राप्त किये और फिर हाई स्कूल की शिक्षा राजकोट में हुई। 
                     वैसे तो गांधी जी पढ़ने में उतने अच्छे नही थे मगर अपने परिवार में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे थे, क्योंकि उन्होंने विदेश में जाकर वकालत की पढ़ाई की। फिर वे 1891 में जून में भारत वापस आ गए। आने के साथ ही साथ उन्हें अपनी माँ के मृत्यु के बारे में पता चला।


       30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की दिल्ली में स्थित ‘बिरला हाउस’ के अंदर शाम 5 बजकर 17 मिनट पर हत्या कर दी गयी। जब उनके हत्या करने वाले नाथूराम गौडसे ने उनके सीने में 3 गोलियां मार दी। भारत मे आज भी यह कहा जाता है कि जब वे मरते वक्त गिरे तब उनके मुँह से ‘हे राम’ शब्द निकला अर्थात नाथराम गौडसे को  1949 में मौत की सजा सुनाई गयी।
Info Sources: Google
Picture Sources: Google

Stay Tuned For The Other Ones.


Theme images by tomograf. Powered by Blogger.