Advertisement

मिट्टी के संरक्षण के 10 उपाय।

Source: Google



मिट्टी के संरक्षण के उपाय ( Soil conversation measures ):- मिट्टी एक बहुमूल्य संपदा है। यह सबसे मुख्य और आधारभूत संसाधन है। विश्व की समस्त सभ्यता का उद्भव एवं विकास उपजाऊ मिट्टी वाले नदी घाटी क्षेत्र में ही हुआ है तथा अन्य संसाधनों का जन्म, विकास और उपयोग भूमि पर ही होता है।

 लेकिन जिस तरह से मनुष्य के क्रियाकलापों ने मिट्टी को प्रभावित किया है, उसका कुफल आज उसे स्वयं भोगना पड़ रहा है।
 इसलिए मिट्टी का संरक्षण अति आवश्यक है जिसके लिए निम्नलिखित उपाय किये जा सकते हैं-

1. वनों की कटाई पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए तथा वृक्षारोपण पर विशेष बल दिए जाने की आवश्यकता है।


2. ढालू भूमि पर मेड़बंदी करके मृदा अपरदन को रोका जा सकता है।


3. निर्माण एवं खनन आदि कार्य मृदा अपरदन से बचाव की दृष्टि से होने चाहिए।


4. ढाल की विपरीत खेतों की जुताई करनी चाहिए।


5. पशुचारण पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।


6. मिट्टी की सुरक्षा के लिए फसलों को हेर-फेर करके बोना चाहिए।


7. बेकार भूमि पर चारागाह का विकास करके मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाना चाहिए।


8. स्थानान्तरिक कृषि पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।


9. रासायनिक खादों का उचित उपयोग करके मिट्टी का संरक्षण किया जा सकता है।

10. बाढ़ के दौरान मिट्टी का ह्नास होता है। अतः बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का प्रबंधन किया जाना चाहिए।


Info Sources: Google
Picture Sources: Google

Stay Tuned For The Other Ones.


Theme images by tomograf. Powered by Blogger.