Advertisement

जानिए मंगल ग्रह से जुड़े कुछ रोचक तथ्य !!

जानिए मंगल ग्रह से जुड़े कुछ रोचक तथ्य !!

मंगल ग्रह सूर्य से चौथा और सातवाँ बड़ा ग्रह है। यह सूर्य से लगभग 22 करोड़ 79 लाख किलोमीटर दूर है। इसका व्यास तकरीबन 6794 किलोमीटर है। इस ग्रह से जुड़े कुछ तथ्य निम्नलिखित हैं।


Source: Google


1. यूनानी लोग मंगल ग्रह को एरेस(Ares) कहते हैं और इसे युद्ध का देवता मानते हैं। लाल रंग के कारण इसे लाल ग्रह भी कहते हैं।

2. मंगल ग्रह की मिट्टी में लौह खनिज को जंग लगने के कारण यह लाल दिखता है।

3. सौर मंडल का सबसे बड़ा पर्वत मंगल पर ही है। इसको ओलिम्प मोन्स नाम दिया गया है और यह करीब 24 किलोमीटर ऊंचा है।

4. मंगल का एक दिन 24 घंटे से थोड़ा ज़्यादा होता है। मंगल का एक साल पृथ्वी के 687 दिनों के बराबर होता है, यानी लगभग 23 महीने के बराबर।

5. फोबोस उपग्रह मंगल के आकाश में एक दिन में दो बार उदय होकर अस्त होता है।

6. फोबोस हर 100 साल में 1.8 मीटर मंगल की ओर बढ़ जाता है। इस कारण अगले 5 करोड़ सालों में यह मंगल की सतह से टकरा जाएगा।

7. मंगल ग्रह का व्यास पृथ्वी के व्यास का लगभग आधा है, लेकिन मंगल पर उपलब्ध भूमि पृथ्वी पर उपलब्ध भूमि भूमि के बराबर है।

★ उम्मीद है आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। ऐसी ही और रोचक पोस्ट के लिए जुड़े रहिये। 

Information Source: Google
Picture Source: Google


Stay Tuned For The Other Ones.


Theme images by tomograf. Powered by Blogger.