Advertisement

Importance and uses of Petroleum ||

Source: Google



खनिज तेल का महत्व एवं उपयोग ( Importance and uses of Petroleum ):- खनिज तेल आधुनिक युग में अत्यंत महत्वपूर्ण संसाधन है। अतः इसके संचित भंडार एवं उत्पादन के क्षेत्रों या देशों पर आर्थिक या राजनीतिक प्रभुत्व स्थापित करने के लिए अंतराष्ट्रीय क्षेत्र में निरंतर दांव-पेंच चलते रहते हैं। खाड़ी युद्ध इसी का परिणाम है। अंतराष्ट्रीय व्यापार में यह अत्यंत महत्वपूर्ण वस्तु है।



     वर्तमान समय में यह न केवल प्रमुख शक्ति संसाधन है बल्कि कई उद्दोगों का कच्चा माल भी है, इसलिए इसका महत्व बहुत अधिक है। इसका आधिकाधिक उपयोग ताप, प्रकाश, प्राप्त करने एवं परिवहन के क्षेत्र में मुख्य रूप से होता है। सड़क परिवहन, जल परिवहन एवं वायु परिवहन का यह आधार है। वायु परिवहन एवं सड़क परिवहन ( मोटर गाड़ी ) की इसके अभाव में कल्पना भी नहीं कि जा है। इसने परिवहन को गतिप्रदान की है। छोटी-बड़ी सभी मशीनों को चिकना रखने के लिए मोबिल एवं ग्रीस आदि का प्रयोग नितांत आवश्यक होता है। औद्दोगिक ऊर्जा के रूप में कारखानों के इंजनों को चलाने के लिए, भट्ठियों को ताप देने के लिए तथा ताप विद्दुत उत्पादन के लिए भी इसका उपयोग होता है। खनिज तेल को तरल सोना ( Liquid Gold ) कहा जाता है। पैराफिन, मोम, नाइलान, नेप्था आदि इसके प्रमुख उप-उत्पाद हैं।


Theme images by tomograf. Powered by Blogger.