Advertisement

Motivational Quotes in Hindi #2 | Knowledge With Raj

Source: Google


Motivational Quotes पढ़ना एक बहुत अच्छा  तरीका है खुद को किसी भी काम के लिए प्रेरित करने का।  इससे आप अपने आप को ऊर्जा और आत्मविश्वास से भर सकते है, जिससे आपके अंदर से डर निकल जाता है और आप बहुत आत्मविश्वास के साथ किसी भी काम को करने लगते है।  दोस्तों, आज मैं एक बार फिर ऐसे ही कुछ Quotes आप सबके साथ शेयर कर रहा हूँ।  उम्मीद है आपको ये पसंद आएंगे और आप अपने अंदर ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे।



Motivational Quotes in Hindi #2

  • खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।  - महात्मा गाँधी
  • अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो, तो पहले सूरज की तरह जलना सीखो। - ए. पी. जे. अब्दुल कलाम 
  • तपस्या धर्म का पहला और आखिरी कदम है।  - महात्मा गाँधी 
  • उठो, जागो और लक्ष्य  रुको। - स्वामी विवेकानंद 
  • मन एक भीरु शत्रु है जो सदैव पीठ के पीछे से वार करता है। - मुंशी प्रेमचंद 
  • विश्वास वह पक्षी है जो प्रभात के पूर्व अंधकार में ही प्रकाश का अनुभव करता है और गाने लगता है। - रवीन्द्रनाथ ठाकुर 
  • मनुष्य का सबसे बड़ा यदि कोई शत्रु है तो वह है उसका अज्ञान। - चाणक्य 
  • अपने को संकट में डाल कर कार्य संपन्न करने वालों की विजय होती है, कायरों की नहीं। - जवाहरलाल नेहरू 
  • सत्य से बड़ा तो इश्वर भी नहीं। - महात्मा गाँधी 
  • हज़ार योद्धाओं पर विजय पाना आसान है, लेकिन जो अपने ऊपर विजय पाता है वही सच्चा विजयी है। - गौतम बुद्ध                                                                                                                                                                                                            

दोस्तों, उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आयी। ऐसी और रोचक एवं उपयोगी पोस्ट के लिए इस ब्लॉग से जुड़े रहिए। धन्यवाद।






Theme images by tomograf. Powered by Blogger.