Advertisement

शनि ग्रह से जुड़े कुछ रोचक तथ्य!!

शनि ग्रह से जुड़े कुछ रोचक तथ्य!!

शनि ग्रह सूर्य से दूरी के अनुसार 6वें स्थान पर है एवं वृहस्पति के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य निम्नलिखित हैं-
Source: Google




1. शनि ग्रह को पृथ्वी से नंगी आँखों से देखा जा सकता है। यह पृथ्वी पर से सूर्य, चाँद, शुक्र और वृहस्पति ग्रह के बाद सबसे चमकीला दिखता है।

2. शनि ग्रह सबसे ज़्यादा चपटा ग्रह है। इसज ध्रुवीय व्यास भू-मध्य रेखीय व्यास 90% है।

3. शनि ग्रह मात्र 10 घंटे और 34 मिनट में अपनी धुरी पर एक चक्कर पूरा कर लेता है।

4. शनि ग्रह का घनत्व बाकी सभी ग्रहों से कम है। द्रव पानी के मुकाबले इसका घनत्व मात्र 0.7 है। शनि ग्रह का व्यास पृथ्वी के व्यास से 9 गुणा ज़्यादा है, जबकि घनत्व 8 गुणा कम है।

5. गैलीलियो ने 1610 में शनि को सबसे पहले दूरबीन द्वारा देखा था। उन्होंने शनि के अजीब से आकार को देखकर मज़ाक में कहा था कि- "शायद शनि ग्रह के दो कान भी हैं।" बाद में हुई खोजों से पता चला कि शनि का यह अजीब सा आकार उसके वलयों के कारण है।

★ उम्मीद है आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी। ऐसी ही और रोचक पोस्ट के लिए जुड़े रहिये।

Info Sources: Google
Picture Sources: Google
Stay Tuned For The Other Ones.




Theme images by tomograf. Powered by Blogger.